शहर मे खुलेआम उढ़ रही है चुनाव आचार संहिता की धज्जियां
प्रातःकाल एक्सप्रेस
प्रयागराज। कोतवाली थाना क्षेत्र में खुलेआम चुनाव आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है। जहां बीती रात्रि के 11 बजे तक शराब बेची जा रही है। यह मामल शहर के बीचो बीच का है जहां चन्द्रलोक टॉकीज के पास शराब के ठेके बंद हो जाने के बाद भी बाहर भीड़ लगाकर शराब बेची जाती है और आए दिन वहां पर लड़ाई झगड़े भी होते रहते है। इस तरीके से खुलेआम रात में शराब बेचना पुलिस कि विवेचना एक पुलिस प्रशासन पर सवालिया पर सवाल खड़ा करता है। एक तरफ एसएसपी अजय कुमार सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित कर चुके है कि सभी थाना अध्यक्ष अपने अपने क्षेत्र में पैदल गस्त कर कड़ी निगरानी करें जबकि शराब अड्डा पर व्यक्तियों कि तथा शराब की दुकानों के आसपास गस्त करें लेकिन यहां पर तो शराब माफिया खुलेआम खाकी वर्दी को चुनौती दे रहे हैं।

No comments